ब्रेकिंग न्यूज

अधिक की धान 2.30 लाख क्विंटल से खरीदी *

09-Jan-2021

 00 किसानों के बारदानों पर धान खरीदी की अनुमति

सुकमा (शोर सन्देश) राज्य शासन ने प्रदेश में चल रही धान खरीदी को गति प्रदान करने के उद्देश्य से किसानों के बारदाने पर धान खरीदी करने के निर्देश जारी किये है। किसान धान विक्रय करने के लिए अपने स्वंय के जूट बारदानों का उपयोग कर सकते है। प्रति बारदाने 15 रूपये की दर से उन्हे दो किश्तों में सीधे बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2020-2021 के लिए पिछले वर्ष के बारदानों के माध्यम से खरीदी की जा रही है, अब इसमें कृषक स्वयं के बारदानों का उपयोग कर सकते हैं। इससे धान खरीदी का कार्य सुविधाजनक तरीके से चलेगा और किसानों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। जिले में अब तक किसानों से 9355 जूट बारदानों की खरीदी की जा चुकी है। सुकमा जिले में इस वर्ष 16 धान उपार्जन केन्द्रों के जरिए धान खरीदी की जा रही है। अब तक 230888.80 क्विंटल धान की खरीदी जिले में की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि धान खरीदी के लिए इस वर्ष जिले के कुल 12 हजार 479 कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया है। पंजीकृत किसानों से 03 लाख 35 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य अनुमानित है। जिले में इस वर्ष 32 हजार 479.7118 हेक्टेयर रकबे में धान की फसल कृषकों द्वारा ली गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2021 तक किया जाएगा।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account