ब्रेकिंग न्यूज

इन समस्याओं में फायदेमंद है काली किशमिश

05-Dec-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) काली किशमिश में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों से बचाव करते हैं। आयरन से भरपूर यह सूखा मेवा ऑक्सीजन के ब्लड सर्कुलेश को बढ़ाने में मदद करता है। काली किशमिश एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो सेहत के लिए लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और नींद की समस्याओं से जुड़े सूजन संबंधी लक्षणों को कम करते हैं। चलिए जानते हैं काली किशमिश का सेवन करने से आपकी सेहत को और क्या फायदे होंगे और इसे कब और कैसे खाना चाहिए?
हाई बीपी में है फायदेमंद:  काली किशमिश पोटेशियम का समृद्ध स्रोत है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें रक्तचाप को नियंत्रित करने के गुण होते हैं जो हाई ट्राइग्लिसराइड्स, हाई कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोग से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से सहायक होते हैं।
 


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account