नई दिल्ली (शोर संदेश)। एशियन गेम्स 2022 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एशिया की ओलंपिक काउंसिल ने इसे वर्ष 2023 तक स्थगित करने का फैसला किया है। Asian Games 2022 का आयोजन 10 से 25 सितंबर के बीच चीन (China) के हांगझोऊ में होना था। कोरोना महामारी और संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसे स्थगित करने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि, चीन में बीते कुछ समय से कोविड-19 के मामलों में इजाफा हुआ है। इस वजह से कई बड़े आयोजनों को स्थगित करना पड़ा है।
एशिया की ओलंपिक काउंसिल के फैसले के बाद एशियाई खेलों को साल 2023 तक स्थगित किया गया है। हालांकि, कोरोना के मामलों को देखते हुए अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। चीनी मीडिया ने एशियन गेम्स 2022 के स्थगन की खबर की पुष्टि की है। ये अलग बात है कि इसके पीछे की वजह नहीं बताई है।
नई तारीखों की घोषणा बाद में होगी
एशियन गेम्स को 2023 तक के लिए स्थगित किया गया है, हालांकि अभी इसकी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। चीनी स्टेट मीडिया ने एशियन गेम्स 2022 के स्थगित होने की खबर को कन्फर्म किया है। मगर इसके पीछे की वजह की जानकारी सामने नहीं आ सकी है।