ब्रेकिंग न्यूज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लोक दर्शन एवं कलश नृत्य परिवार भिलाई के कलाकारों ने भेंट की छायाचित्र

19-Sep-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )    जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संस्था लोक दर्शन से जुड़ी लोक कलाकार दीपशिखा श्रीवास ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 2015 में रायगढ़ ज़िले में राज्योत्सव के दौरान की फोटो फ़्रेम सौंपी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री साय की जनता के प्रति आत्मीयता लोगों को उनसे जोड़ती है। लोक दर्शन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष संस्था से संबंधित माँग भी रखी।
जशपुर से आई दृष्टिबाधित रूपवर्षा ने पढ़ने के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई
जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की। इस पर मुख्यमंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन।
जनदर्शन : आईटीआई की पढ़ाई कर रहे राजूराम वाचम को मुख्यमंत्री के हाथों मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों बीजापुर के रहने वाले राजूराम वाचम को जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिली। वे कंप्यूटर ट्रेड में आईटीआई कर रहे हैं।  पोलियो के कारण चलने उन्हें दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री से मिल कर उनकी यह तकलीफ अब काफी हद तक आसान हो गई है। इससे राजू राम काफी खुश है। अब उनके लिए हीरापुर आईटीआई का 11 किलोमीटर का सफर आसान हो जाएगा। दरअसल राजूराम बीजापुर के रहने वाले हैं। जन्म के तीन वर्ष बाद ही उन्हें पोलियो हो गया था। बीजापुर से बारहवीं तक की पढ़ाई करने के बाद आईटीआई करने रायपुर आए हैं। रायपुर में राजूराम सुंदरनगर में रहते हैं, जहां से हीरापुर आईटीआई की दूरी 11 किलोमीटर है। राजूराम ने पिछले जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्रायसायकल के लिए मुख्यमंत्री को आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री ने राजूराम को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान करने की तत्काल स्वीकृति दे दी थी। जिसके तहत आज राजूराम को   मोटराइज्ड ट्रायसायकिल प्रदान की गई।
जनदर्शन मंच पर जाने से पूर्व मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांगजनों से की मुलाक़ात 
दिव्यांगजनों की समस्या को सुनते हुए त्वरित राहत देते हुए मुख्यमंत्री साय ने केरपे (बीजापुर) निवासी राजूराम वाचम (21 वर्ष) और लीलाशंकर साहू (37 वर्ष) निवासी भेंडरवानी (धमतरी) को बैटरीचलित वाहन, मोहम्मद रसीद कुरैशी (69 वर्ष) निवासी रायपुर को व्हीलचेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (27 वर्ष) निवासी बेलसर (बलरामपुर) को एल-बो क्रेच एवं विवेक शर्मा (37 वर्ष) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर प्रदान किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों दिव्यांग कलाकार विवेक भोंसले को वाद्य यंत्रों की खरीदी के लिये तत्काल मिली 15 हजार रुपये की सहायता राशि। जनदर्शन में पहुंचे विवेक ने मुख्यमंत्री से वाद्य यंत्र खरीदने मांगा सहयोग। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कलाकार विवेक को चेक सौंपकर बढ़ाया हौसला।
राजधानी रायपुर के राजा तालाब निवासी विवेक 8 वर्ष की उम्र से ही ढोलक बजाने में पारंगत हैं । विवेक बचपन से ही गायन वादन में विशेष रुचि रखते हैं ।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account