ब्रेकिंग न्यूज

*मुख्यमंत्री की घोषणा : 20 क्विंटल धान खरीदी से किसान हर्षित*

24-Mar-2023
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (शोर संदेश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को किसानों के लिए धान की बिक्री सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दी है। इससे जिले के किसान बहुत खुश हैं। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम हिच्छा के किसान उमाशंकर पटेल ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से मैं बहुत खुश हूं। मैं 25 से 35 क्विंटल का धान उत्पादन करता हूं। धान अधिक होने पर बिक्री की सीमा होने के कारण हमारा धान बच जाता था। अब हमारा अतिरिक्त पूरा धान बेच सकते हैं। ग्राम भेड़वन निवासी किसान आनंद राम निषाद सरकार के इस फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब इससे धान की बिक्री और बोनस दोनों से फायदा है। ग्राम कुटेला के किसान बोधिराम चौहान ने कहा कि सरकार ने धान का क्विंटल बढ़ाकर अच्छा काम किया है। ग्राम माधोपाली के किसान लक्ष्मण पटेल ने कहा कि सरकार का यह फैसला बहुत अच्छा है। ग्राम तिलईमुड़ा के किसान सहनीराम निषाद ने सरकार के फैसले से खुशी जाहिर की। बरमकेला विकासखंड के ग्राम सकरतुंगा के किसान दुर्योधन पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं प्रतिवर्ष 80 क्विंटल धान बेचता था। अब 100 क्विंटल धान बेच सकता हूं। मैं सरकार के इस फैसले से बहुत खुश हूं। ग्राम गोबरसिंगा के किसान राजू पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा से खुश हैं। इसी तरह किसानों के हित में फैसले लेते रहे। धान के अलावा अन्य फसल के लिए किसान उत्साहित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account