ब्रेकिंग न्यूज

महतारी वंदन योजना की सभी हितग्राहियों से 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाने की अपील

01-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की सभी हितग्राहियों से 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण एंव वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account