leave a comment
लवन (शोर सन्देश)। ग्राम पंचायत तुरमा में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी व प्रमुख योजन गो धन्य योजना के तहत गोबर से खाद बनाने के लिए आरियो खेमन सिंह कंडरा (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) ने आज गौठान पहुच कर महिला समूह को वेस्ट डीकंपोसर का घोल बनाने का तरीका बताया। जिसमे 200 लीटर पानी मे 2 किलो गुड़,1 डीब्बा वेस्ट डी कंमपोजर का घोल बनाया गया और वेस्ट मटेरियल को अवघटित करने के तरीका बताया। इसे समूह के सदस्यों ने उपस्थित होकर सीखे। इस दौरान आरियो खेमन सिंह कंडरा (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) नंदराम देवांगन (अध्यक्ष गौठान समिति ) रमला ध्रुव (सरपंच ग्राम पंचायत तुरमा) टीकम चंद टंडन,करण ध्रुव (सरपंच पति), मानकुमारी साहू, अनिता ध्रुव गोरी बाई निसाद, पलेसवारी, पूनम चंद, साहेब लाल उपस्थित थे।