महासमुन्द (शोर सन्देश)। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 04 प्रकरणों पर 120 बोरा धान अर्थात् (48 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम पलसीपाली निवासी मुकेश कुमार चन्द्राकर से 16 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम अंसुला निवासी गुलाब अग्रवाल से 30 बोरी धान, बसना तहसील के ग्राम बेलटुकरी निवासी बीरबल चौधरी से 50 बोरी धान और सरायपाली तहसील के ग्राम चिंवराकुटा निवासी तेजकुमार प्रधान से 24 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया। अब तक जिले में कुल 188 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 9712 बोरा धान अर्थात् 3884.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।