ब्रेकिंग न्यूज

रामगढ़ धान खरीदी केंद्र पर 60 क्विंटल अवैध धान जप्त

17-Dec-2024

कोरिया ( शोर संदेश )।  कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत के मार्गदर्शन में रामगढ़ धान खरीदी केंद्र पर 16 दिसंबर को 60 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।

नायब तहसीलदार परमानंद कौशिक ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया कि सेमरिया निवासी किसान  शिवकुमार पिता सरजू राम के नाम पर लाए गए 150 बोरी (60 क्विंटल) धान का वास्तविक स्वामित्व  सुरेश कुमार पिता  बरमलाल का है। पूछताछ में दोनों किसानों ने स्वीकार किया कि धान  शिवकुमार के नाम पर अवैध रूप से विक्रय के लिए लाया गया था।

अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 क्विंटल धान को जप्त कर धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक  गोविंद प्रसाद दुबे के सुपुर्द कर दिया। मंडी अधिनियम के तहत दोषियों पर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र रामगढ़ में निरीक्षण के दिन 187 क्विंटल धान का समर्पण भी कराया गया।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account