ब्रेकिंग न्यूज

4 की मौत, स्कूल बंद, लोगों ने छोड़ी सोसाइटी, सडक़ें जलमग्न

25-Jul-2024
मुंबई।   ( शोर संदेश )  महाराष्ट्र के पुणे शहर में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है, बाढ़ के हालात बन गए हैं। पुणे और कोल्हापुर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में कई रिहायशी अपार्टमेंट में पानी भर गया है। जलभराव के कारण तीन लोगों की बिजली गिरने से मौत भी हो गई है। एक शख्स की मौत ज़मीन का एक हिस्सा ढहने से भी हुई है। स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है और प्रशासन हालात को काबू में करने के लिए अलग-अलग योजनाएं बना रहा है।
पुणे शहर के लिए मानसून की यह बारिश इतनी मुसीबत बनकर आई है। अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के मुथा नदी के तल से एक खाने-पीने की दुकान को हटाते वक़्त बिजली लगने से तीन लोगों की मौत का मामला भी सामने आया है। प्रशासन ने भारी बारिश के रहते लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है। एक शख्स की मौत ताम्हिनी घाट सेक्शन में पुणे-कोलाड रोड पर हुई जहां जमीन का एक हिस्सा ढह गया और शख्स खुद को संभाल नहीं सका। मुंबई रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पालघर, पुणे में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पुणे शहर के कई इलाकों में बत्ती गुल है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कलेक्टर सुहास दिवासे ने पुणे शहर के स्कूलो की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
कलेक्टर ने कहा कि कई इलाकों में पानी भरने से लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में भारी और लगातार बारिश के कारण बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास भारी जाम की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि महाराष्ट्र के कई शहरों में बारिश की यह स्थिति अभी बनी रह सकती है, हालांकि हालात को काबू में करने के लिए सभी प्लान पर काम जारी है।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account