ब्रेकिंग न्यूज

भगवान महावीर स्वामी का 2551वां निर्माणोत्सव मनाया गया

02-Nov-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  राजधानी रायपुर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में आज 1 नवंबर दिन शुक्रवार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2551 मोक्ष कल्याणक महोत्सव जिनालय की पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से मनाया गया। जिनालय के पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि आज सुबह 8 बजे जिनालय की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ ने सामूहिक पूजा में भाग लेकर सर्वप्रथम आज मंगलाष्टक का पाठ पढ़ कर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी को श्रीकार लेखनं कर पाण्डुक शीला ने विराजमान किया गया। जलशुद्धि कर अभिषेक पाठ पढ़ कर सभी ने प्रासुक जल से भगवान महावीर का रजत कलशों से जलाभिषेक किया। 

महावीर भगवान की रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा की गई जिसे करने का सौभाग्य शैलेंद्र अक्षत जैन जैन हैंडलूम परिवार को प्राप्त हुआ। शांति धारा का वचन रासु जैन द्वारा किया गया। शांति धारा पश्चात सभी ने समता भाव पूर्वक महावीर भगवान की भक्तिमय आरती की जिससे सारा जिनालय गुंजायमान हो गया। तत्पश्चात सभी ने अष्ट द्रव्यों ने निर्मित अर्घ्य चढ़ा कर नव देवता पूजन कर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्वाण कांड पढ़ कर ॐ ह्रीं कार्तिककृष्ण-अमावस्यां मोक्षमंगल-मंडिताय श्रीमहावीरजिनेन्द्राय अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा मंत्र के साथ श्री फल एवं निर्माण लाडू चढ़ाया। अंत में विसर्जन पाठ पढ़ कर पूजन विसर्जन किया।अभिषेक पूजन उपरांत उपस्थित सभी समाजजन ने एक दूसरे को गले लगा कर निर्माण उत्सव एवं दीपावली पर्व बधाई दी। इस अवसर पर आज जिनालय में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी युवा, युवक, महिलाएं ,बच्चे सभी उपस्थित थे।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account