ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर रेल मंडल के 21 अधिकारी कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

31-Aug-2023

रायपुर (शोर सन्देश) । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 21 रेल परिवार के सदस्य (10 सामान्य एवं 11 असामान्य) अगस्त 2023 में अपनी रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए।
इस समारोह में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-III(श्रीमतीनिकिता अग्रवाल), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक निरंजन गुनीराम बडगे, सेवानिवृत्त कर्मी व उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे|मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 21 रेलकर्मी में परिचालन विभाग से 4, कार्मिक विभाग से 1, यांत्रिकी विभाग से 9, विद्युत विभाग से 3, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से 1, इंजीनियरिंग विभाग से 1 व चिकित्सा विभाग से 2 कर्मचारी शामिल है।

 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account