ब्रेकिंग न्यूज

अलग-अलग जगहों पर जुआ खेल रहे 16 जुआरी गिरफ्तार

25-Oct-2024
धमतरी।    ( शोर संदेश ) मगरलोड व भखारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर जुआ खेल रहे 16 जुआरियों को पुलिस ने गुरुवार काे गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 15740 रुपये नकदी व ताशपत्ती जब्त करके सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मगरलोड के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों मुखबिर के बताये जगह ग्राम नवागांव शीतला चौक के पास आम जगह पर जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी करके पकड़ा है। जिसमें खिलावन साहू उम्र 50 वर्ष और ठाकुर राम ध्रुव 55 वर्ष शामिल है। इसी तरह शांति चौक छोटीकरेली के पास जुआ खेल रहे रविशंकर साहू 28 वर्ष, नोहर राम साहू 38 वर्ष, तेजराम 30 वर्ष, देवलाल 50 वर्ष, रूपेश नागरची 19 वर्ष, छन्नूराम साहू 48 वर्ष को पकड़कर कार्रवाई की है। इसी तरह भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर जोगी डबरा के पास जुआ खेल रहे विवेक शर्मा 21 वर्ष रामपुर निवासी और टुकेश कुमार 25 वर्ष कोपेडीह को पकड़ा है। इसी तरह थाना पुराना बस स्टैंड भखारा के पीछे तालाब के पास जुआ खेल रहे कोमल साहू 30 वर्ष भखारा, जयंत उर्फ निखिल साहू 23 वर्ष वार्ड क्रमांक छह भखारा, रवि महेश्वरी 34 वर्ष वार्ड क्रमांक दो भखारा, रितेश कुमार गायकवाड 21 वर्ष वार्ड क्रमांक तीन भखारा, भीमसेन साहू उर्फ सोनू 32 वर्ष वार्ड क्रमांक एक भखारा और राहुल दीवान 19 वर्ष वार्ड क्रमांक दो भखारा को पुलिस ने पकड़ा है। सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account