ब्रेकिंग न्यूज

जिले में 13 हजार महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

30-Jul-2021

00 4 करोड़ 97 लाख से अधिक राशि का वितरण
सूरजपुर (शोर संदेश)। कोरोना संक्रमण काल 2020-21 में भी पहली बार गर्भवती होने वाली जिले की 2418 महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में सहायता राशि दी गई है। जिले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के मार्गदर्शन में पहली बार गर्भवती व धात्री महिलाओं को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं, ताकि वे अपने स्वास्थ्य की बेहतर ढंग से देखभाल कर सकें। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तीन अलग-अलग किश्तों में यह रकम खाते में भेजी गई। 2017 से अब तक करीब 13732 महिलाएं योजना का लाभ ले चुकी हैं। जिसमे करीब 4 करोड़ 97 लाख 90 हजार रुपये की राशि का वितरण किया जा चुका है। गर्भवती महिलाओं को जरूरी पोषण न मिलने से वह तमाम प्रकार की बीमारी से संक्रमित हो जाती हैं। जिससे उनके साथ गर्भ में पल रहे बच्चे भी बीमार एंव कुपोषित हो जाते हैं। ऐसी महिलाओं को कुपोषण से बचने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लागू किया है। योजना में गर्भ धारण से बच्चे के जन्म लेने तक गर्भवती महिला को तीन किस्तो में पांच हजार रूपये दिया जाता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की देखभाल के लिए यह अति महत्वाकांक्षी योजना है। जिले में यह योजना एक जनवरी 2017 से संचालित है। उन्हीने बताया कि अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक जिले में 2418 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया। योजना में पहली बार गर्भवती होने पर महिलाओं को उनके खाते में शासन पांच हजार रुपये तीन किस्तों में देती है। पहली बार गर्भधारण करने वाली महिला को पंजीकरण कराने पर प्रथम किस्त के रुप में एक हजार, प्रसव पूर्व जांच होने पर दो हजार और प्रसव होने पर बच्चे को सभी टीके लगने पर तीसरी किस्त में दो हजार रुपये मिलता है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account