ब्रेकिंग न्यूज

ईओडब्ल्यू का अफसर बन डीएफओ से वसूले 10 लाख*

06-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) वन विभाग के एक और अधिकारी को ब्लैकमैल कर 10 लाख रुपए की अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। मामले मैं अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाना मैं अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक विनोद वर्मा नाम के व्यक्ति ने स्वयं को ईओडब्ल्यू का अफसर होने की धौँस दिखाकर दल्लीराजहरा वन मंडल परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत राजेश नांदुरकर से 10 लाख रुपये की वसूली कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वन अधिकारी को फोन कर उसके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) मैं गंभीर शिकायत है कहकर मामला सुलझाने और जेल भेजने का भय दिखाकर पांच से छह किस्तों मैं नांदुरकर से 10 लाख रुपये वसूले। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account