ब्रेकिंग न्यूज

छात्र सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत पालकों को 10 लाख की राशि वितरित*

16-Feb-2021

बिलासपुर (शोर सन्देश) छात्र सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत 10 छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु पश्चात् उनके पालकों को एक-एक लाख रूपये का दावा भुगतान किया गया। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने सभी पालकों को राशि का प्रमाण पत्र वितरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु उपरांत उनके पालक भागीरथ सूर्यवंशी, रामसिंह भैना, पवन कुमार नेताम, सरवन यादव, टीकाराम सेवक, जगदीश प्रसाद, श्रीमती शिव कुमारी, श्रीमती इतवारा बाई, गेंदलाल सूर्यवंशी और श्रीमती सुशीला चतुर्वेदी को कलेक्टर द्वारा एक-एक लाख रूपये की दावा राशि का प्रमाण पत्र दिया गया। यह राशि आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की गई है।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account