रायपुर (शोर सन्देश)। जहां एक ओर देश में कोरोना संक्रमण महामारी ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इस संकट की घड़ी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक सप्ताह में बढ़ोतरी के साथ ही बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 32 पैसे तथा 36 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 90.50 रूपए तथा डीजल 89.50 रूपए प्रति लीटर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां पेट्रोल 92.05 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 82.61 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।00 भोपाल में पेट्रोल 100 रुपये के पार भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 100.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल अब 92.05 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत 82.61 रुपये प्रति लीटर है। महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 98.36 रुपये और डीजल की 89.75 रुपये है।भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रहे हैं। अमेरिका में मांग बढ़ने और डालर के कमजोर पड़ने की वजह से दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोलियम उद्योग के एक अधिकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं। कच्चे तेल के दाम 70 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुके हैं।