ब्रेकिंग न्यूज

*इटली अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल*

18-Mar-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। इटली ने अंतरर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आईएसए के तहत संशोधित फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। आईएसए के फ्रेमवर्क समझौते में संशोधन लागू हो गए हैं और इसकी सदस्यता संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के लिए खोल दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि फ्रेमवर्क समझौते पर राजदूत विनसेंज़ो डी लूका ने हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के पास ही आईएसए फ्रेमवर्क समझौते की हस्ताक्षरित प्रतियां रखी जाती हैं। विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रंगला ने भारत में इटली के राजदूत विनसेंज़ो डी लूका से मुलाकात की और अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन में इटली के शामिल होने का स्‍वागत किया। उन्‍होंने इटली की जी-20 की अध्‍यक्षता और वैक्‍सीन मैत्री पर भी चर्चा की। अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन भारत के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने 2015 में पेरिस में संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन के दौरान संयुक्‍त रूप से शुरू किया था। इस गठबंधन का उद्देश्‍य पेरिस जलवायु समझौते को अमल में लाने के लिए काम करना है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account