ब्रेकिंग न्यूज

*कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर हालत गंभीर*

11-Apr-2021

 रायपुर (शोर सन्देश)। रायपुर में लॉक डाउन के दूसरे दिन बड़ा हादसा हो गया। कार ने एक दुपहिया वाहन सवार को ठोकर मारी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर के भारत माता चौक का है, जहां आज सुबह एक तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी। मौके पर डायल 112 के सिपाही आ गए और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार के कपड़ों से दिख रहा था कि वो कही सिक्योरटी गार्ड का काम करता है। राजधानी में लगे लॉकडाउन के बाद सड़के अब एक ही लेन में चल रही है। सड़कें खाली रहने के कारण वाहन चालाक तेजी से वाहन चला रहे है, जिसके चलते हादसे की संभावन बढ़ गई है।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account