ब्रेकिंग न्यूज

*बेमौसम बारिश से हुई क्षति का आंकलन कर तत्काल उपलब्ध कराएं सहायता : भूपेश बघेल*

11-May-2021

00 मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश
रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से फसल सहित अन्य हानि का आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि बारिश और आंधी-तूफान की वजह से फसल सहित अन्य जन-धन के नुकसान के सर्वे के लिये तत्काल टीम का गठन कर आंकलन करें और पीड़ितों को तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आवश्यक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account