ब्रेकिंग न्यूज

*100 किमी माउंटेन मैराथन पर खराब मौसम का कहर 20 धावकों की मौत*

23-May-2021

बीजिंग/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। चीन में 100 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री माउंटेन रेस पर मौसम कहर बन टूटा। तेज हवा, भीषण बारिश और दूर-दूर तक फैले पहाड़ों के बीच फतह करने को दौड़ रहे धावकों में से 20 जिंदगी की रेस हार गए। वहीं एक धावक अभी भी लापता है। अधकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को चीन के उत्तर-पश्चिमी गांसू प्रांत के बैयिन शहर नजदीक येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट में 100 किलोमीटर क्रॉस कंट्री माउंटेन रेस का आयोजन किया गया। बैयिन शहर के मेयर झांग ज़ुचेन ने बताया कि दोपहर में ऊंचाई वाले क्षेत्र में 20 से 31 किलोमीटर के बीच की दौड़ के दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया। कुछ ही देर में भीषण बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने लगीं। तापमान में भी तेजी से गिरावट आ गई। उन्होंने बताया कि कुछ प्रतिभागियों से मदद के संदेश मिलने के तुरंत बाद मैराथन आयोजकों ने एक बचाव दल भेजा, जो 18 प्रतिभागियों को बचाने में कामयाब रहा। झांग ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे मौसम बहुत खराब हो गया, जिसके बाद मैराथन को रद्द कर दिया गया। धावकों की मदद के लिए बचाव दल भेजे गए। झांग ने बताया कि इस मैराथन में 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 151 को बचा लिया गया, जिनमें से आठ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 20 धावकों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक लापता है।  इससे पहले, 2010 में चीन के इसी प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन के चलते 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट अपने ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। कई चीनी टेलीविजन शो और फिल्मों में इसे दिखाया गया है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account