कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। इस बीच प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर हर ओर चिंता साफ दिखाई दे रही है। लेकिन राज्य सरकारें पूरे ऐहतियात बरतते हुए मजदूरों की वापसी के रास्ते तय करवा रही है। इस बीच पिछले 16 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में प्रवासी मजदूरों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया। उन्होंने दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी। उन्होंने फुटपाथ पर मजदूरों के साथ बैठकर बात की थी. राहुल ने उनका दुख दर्द साझा किया था और घर भेजने में भी काफी मदद की थी। और सरकार से इनकी मदद की अपील की है और तुरंत 13 करोड़ लोगों को 7500 रुपये देने की मांग की है।
16 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में मजदूरों से मिले थे. इसी मुलाकात पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री खुद राहुल ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज की है. मजदूरों के साथ राहुल की इस मुलाकात पर काफी हंगामा हुआ था. प्रियंका गांधी ने इसके लिए भाई को शाबासी दी थी, लेकिन बीजेपी ने इसे फोटोशूट बताया था।