मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री को ट्वीट कर सभी जिलों में ज्ञापन सौंपेंगे
धमतरी (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री को ट्वीट कर स्थानांतरित संगठन ने प्रथम नियुक्ति से , वरिष्ठता के पश्चात ही प्राचार्य, प्र.पाठक में पदोन्नति व छग के सभी कर्मचारियों के लिए, ओपीएस की मांग का अभियान 2 अक्टूबर से शुरू किया गया। अन्य सभी मांगों पर इस माह सभी 27 जिलों में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रायपुर स्थानांतरित संगठन ने प्रांतीय निर्णय अनुसार अक्टूबर क्रांति का आगाज किया है। ट्विटर से मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री को संगठन की प्रमुख मांग समस्त स्थानांतरित की स्थानांतरण से वरिष्ठता प्रभावित न हो, समस्त वर्ग के शिक्षक प/एल बी संवर्ग ईटी के लिए जो गैर वित्तीय मामले हैं। प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का प्रावधान करने म.प्र.में प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता, क्रमोन्नति देने जारी राजपत्र की तरह छत्तीसगढ़ राजपत्र पर संसोधन करने व दिशा निर्देश जारी करने के पश्चात ही प्राचार्य व प्रधानपाठक के पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की गई। इसी प्रकार अन्य मांगों को भी रखा जा रहा है।
वरिष्ठता स्थानांतरित संगठन के प्रांतीय संचालक लालबहादुर साहू, भुवनेश्वर प्रताप व महिला प्रांतीय संचालक शशि सिंघ, प्रांतीय संयुक्त सचिव सरोज यादव, संयोजक वी.एन.मंगेशकर, प्रांतीय सचिव महादेव साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष किशोर साहू प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सोरी , लावण्यता वर्मा , रजनीगंधा, सरिता त्रिपाठी, रामचंद्र साहू, शोभा तिवारी, तारामति वैद्य, सरिता शर्मा , खेन दीवान , रचना वर्मा, निरंजन साहू, शंकर वर्मा ,कृष्णा बिहारी, वीणा देवांगन और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि अक्टूबर क्रांति के तहत राज्यपाल, मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारी को 27 जिले से ज्ञापन सौंप मांग पत्र सौप कर ध्यान आकर्षित करेंगे। लॉकडाउन के कारण यह कार्य पूरे अक्टूबर तक चलेगा। ट्वीट भी करते रहेंगे और अपनी सुविधा अनुसार ज्ञापन सौंपेगे।