ब्रेकिंग न्यूज

कोदो की खेती कर आर्थिक रूप से समृद्ध होने की राह पर अग्रसर हैं ग्राम अड़जाल के किसान

24-Oct-2024
बालोद।।   ( शोर संदेश )   कृषि प्रधान बालोद जिले में अब डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल ग्राम अड़जाल के किसान कोदो की खेती कर आर्थिक रूप से समृद्ध होने की राह पर अग्रसर हैं। एक समय था जब ग्राम अड़जाल में बहुत सी रिक्त बंजर जमीन ऐसे ही पड़ी हुई थी। लेकिन जिला प्रशासन के सहयोग और कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्हें कोदो की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के द्वारा ग्राम अड़जाल के कृषकों को कोदो फसल के उत्पादन के लिए लगातार प्रोत्साहित करने के अलावा गांव में कोदो फसल के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। शासन प्रशासन के इस सकारात्मक प्रोत्साहन से गांव के लगभग 25 किसानों ने लगभग 32 एकड़ जमीन पर कोदो की खेती करना शुरू किया। कृषि विभाग के निरंतर मार्गदर्शन में किसानों द्वारा कोदो की खेती से अब उनके जमीन पर कोदो की फसल लहलहा रही है। यह कोदो की फसल उन किसानों की समृद्धि का रास्ता बना रहा है, जिसमें वे लगातार अग्रसर हो रहे हैं। इस तरह से छत्तीसगढ़ के परंपरागत कोदो फसल कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किसानों के आर्थिक संबलता का आधार बनने जा रहा है।
कोदो की फसल ले रहे ग्राम अड़जाल के किसान दिलीप कुमार रावटे ने बताया कि वे अपनी पड़त भूमि में अभी कोदो की फसल ले रहे हैं। फसल की पैदावार भी काफी अच्छी है, इससे उन्हें अच्छी आय होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोदो की फसल को अन्य किसानों को भी उगाना चाहिए, इससे वे स्वयं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। किसान भूवन लाल ने बताया कि वे गांव के लोगों के साथ ही स्वयं भी अपने खेत में कोदो की खेती कर रहेे हैं। उन्हांने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शासन में उन्हें खेती किसानी के कार्य में अच्छा सहयोग मिल रहा है। उन्हें कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर ही खेती के संबंध में मार्गदर्शन मिलता हैं, जिससे उन्हें खेती कार्य में काफी आसानी हुई है और उनके कोदो फसल की पैदावार भी अच्छी है। 
ग्राम अड़जाल के किसान अंजन सिंह, संतोष भण्डारी और अर्जुन सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शासन में अब उन्हें समय पर खाद-बीज मिल रहा है, इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। इसके साथ ही उन्हें समय समय पर कृषि विभाग के द्वारा खेती कार्य में विशेष मार्गदर्शन दिया जाता है। जिससे उन्हें खेती का कार्य अब आर्थिक रूप से काफी लाभदायक लग रहा है। उन्होंने बताया कि कोदो का उपयोग आजकल बहुतायत में लोगों द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में शुगर, बीपी तथा सुप बनाने के लिए कोदो का उपयोग लोगों द्वारा किया जाता है, जिससे इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। कोदो की मांग बढ़ने से हम किसानों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके किसान हितैषी फैसलों और योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है, अब किसान उन्नत तरीके से अपने कृषि कार्य को आसानी से कर पा रहे हैं। किसानों ने किसान हितैषी योजनाओं और निर्णयों के बेहतर क्रियान्वन के लिए मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account