ब्रेकिंग न्यूज

धान बेचने के 2 दिन बाद खाते में आया राशि : बृजलाल राना

24-Dec-2024

बीजापुर ( शोर संदेश )। धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था के साथ किसानों का धान सुगमतापूर्वक विक्रय होने से किसानों में हर्षोल्लास का वातावरण है। किसान अपने मेहनत की कमाई समय पर पाकर छत्तीसगढ़ सरकार के व्यवस्थाओं की प्रशंसा कर रहे हैं।

तुरनार निवासी किसान बृजलाल राना ने बताया कि इस बार 100 क्विंटल धान बेचा समय पर टोकन काटने एवं धान बेचने में हुई सहूलियत से वह काफी खुश है। वहीं बीजापुर के उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी किसान बृजलाल राना ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान और 31 सौ रूपए में धान खरीदी के पहल को किसानों के हित में बताया और धान बेचने के दो दिन बाद उनके खातेे में धान की राशि आने की बात बताई और कहा कि समय पर धान की राशि आने से उनके बहुत से कार्य जो पैसो के लिए अटका था वह पूरा हो गया। इतनी अच्छी व्यवस्था के लिए शासन और प्रशासन को हृदय से आभार भी व्यक्त किया।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account