ब्रेकिंग न्यूज

टमाटर, मिर्ची एवं हरी सब्जी बिक्री के लिए व्यवस्था हो : आरएन ध्रुव

03-May-2020

 धमतरी (छत्तीसगढ़)  छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के अध्यक्ष आरएन ध्रुव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर किसानों की तैयार फसल की बिक्री के लिए व्यवस्था करने बाबत निवेदन किया है।

ज्ञात हो सन्ना क्षेत्र बगीचा ब्लॉक छत्तीसगढ़ में किसानों की कुल आबादी दो से तीन लाख है। इसी क्षेत्र से पूरे भारत में सब्जी, टमाटर और हरी मिर्ची की वृहद सप्लाई होती है। इन दिनों किसानों के पास खेत में पूरी फसल पककर तैयार है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के कारण ट्रांसपोर्ट पूर्णत: बंद है। चूंकि बड़े-बड़े शहरों में रेलवे लाइन होने की वजह से आवश्यक सामग्री जैसे दूध, सब्जी और दैनिक जीवन का उपयोग हेतु सामग्री रेलवे द्वारा सप्लाई हो रही है। लेकिन इस क्षेत्र में ट्रेन रूट नहीं होने की वजह से एक मात्र साधन छोटे ट्रक या छोटे-छोटे मालवाहक चारपहिया वाहन है। जिसके माध्यम से सड़क मार्ग द्वारा सप्लाई करना होता है। वह भी पूर्णता बंद हो जाने से किसानों का पका पकाया कच्चा माल पूरा बर्बाद हो रहा है। किसानों के साल भर की मेहनत बर्बाद हो रही है। छोटे-छोटे किसानों की एक से दो लाख की पूंजी डूब रही है। किसान मरने के कगार पर गए हैं। आरएन ध्रुव ने अनुरोध किया कि आप हमारे प्रदेश के मुखिया के अलावा जमीन से जुड़े हुए एवं गांव के किसान भी हैं। इसलिए आप इन किसानों की पीड़ा को भलीभांति समझ सकते हैं। इसलिए किसानों की तैयार फसल की सप्लाई बड़े शहरों में करने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था अतिशीघ्र जारी करें। जिससे सन्ना-बगीचा ब्लॉक के सब्जी, टमाटर और हरी मिर्च देश के सभी बड़े शहरों जैसे रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायपुर, ओडिशा, नागपुर, मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में सप्लाई हो सके।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account