ब्रेकिंग न्यूज

परिवार के सियान से बात *

10-Jul-2020

ज्यादातर घरों में आदमी सियान हो जाता है तो वह अकेला उपेक्षित हो जाता है। घर के लोग उनका ख्याल नहीं रखते हैं। यह बात सियान लोगों को बहुत बुरी लगती है कि उन्हें अब कोई पूछता नहीं है, बात नहीं करता है।फिर भी उन्हें इस बात का संतोष तो रहता है कि वह घर के लोगों के साथ रहते हैं। अपने घर में रहते हैं। कई सियान ऐसे होते हैं जिन्हें घर वाले घर से निकाल देते हैं या वृध्दाश्रम में छोड़ आते हैं।ऐसे सियान ज्यादा अकेलापन महसूस करते हैं, ज्यादा उपेक्षित होते हैं। राज्य के मुखिया होने के नाते जब सीएम भूपेश बघेल उनसे बात करते हैं, उन्हें अपने परिवार का सियान कहते हैं तो वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों का खुश होना स्वाभाविक हैं। सीएम ने कोरोना काल में, जब कोरोना से संक्रमित होकर मरने वालों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है, सियान लोगों से बात करते हैं, उनसे कोरोना से बचने के लिए सुरक्षित रहने को कहते हैं तो सियान लोगों को सीएम अपना तो लगेगा ही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्सर वक्त निकाल कर राज्य के विभिन्न् वर्गों के लोगों से बात करते है, ताकि उनकी समस्या को जान सकें, उनको कोई तकलीफ हो रही है तो उसे दूर कर सकें। इससे उनकी छबि एक संवेदनशील मुख्यमंत्री की बनती है। एक ऐसे सीएम की बनती है जो राज्य के छोटे से छोटे लोगों की सुविधा का ख्याल रखता है।वह प्रशासन के भरोसे राज्य के लोगों को छोड़ देने वाले सीएम नहीं है। वह जनता से जुड़े रहने वाले सीएम हैं। वह यह बताने से संतुष्ट नहीं होते हैं कि लोगों को राशन मिल रहा है, वह खुद लोगों के बात कर पूछते हैं कि राशन मिल रहा है या नहीं। स्वसहायता समूह की महिलाओं से बात करते हैं कि प्रशासन से सहयोग मिल रहा है या नहीं। वह इस बात के लिए हमेशा सजग रहते हैं कि सरकार ने योजना बनाई है तो उसका लाभ सभी पात्र लोगों को मिलना चाहिए।सरकार की कोई भी योजना तब ही सफल मानी जा सकती है जब उसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले।धान खरीदी हो, कर्जमाफी हो मुख्यमंत्री ने खुद कई किसानों को फोन कर पूछा था,जहा दौरे पर गए वहां किसानों से पूछा। यही वजह है कि राज्य के किसानों को कर्जमाफी धानखरीदी का ज्यादा लाभ मिला है।इससे राज्य को नई पहचान मिली है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी सर्वे में देश के मुख्यमंत्रियों के बीच दूसरा ऐसा मुख्यमंत्री चुना गया जिससे राज्य की 80 प्रतिशत जनता संतुष्ट है।किसी भी राज्य में ऐसा कम होता है कि वहां की 80 प्रतिशत जनता मुख्यमंत्री के काम से संतुष्ट हो, भूपेश बघेल से राज्य के ज्यादातर लोग संतुष्ट है तो यह उनकी एक बड़ी उपलब्धि है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account