ब्रेकिंग न्यूज

*बैरिकेड से टकराने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गए 3 डाक्टर…*

23-Jun-2022

सोनीपत (शोर संदेश) हरियाणा के सोनीपत जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन डाक्टरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोनीपत में कार तेज रफ्तार कार पहले पत्थरों से बने बैरिकेड से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इसके बाद रोहतक के रहने वाले तीन डाक्टर जिंदा जल गई, जबकि 2 डाक्टरों को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले डाक्टरों की पहचान पुलकित (नारनौल), संदेश (रेवाड़ी) और रोहित (सेक्टर 57 गुरुग्राम) के रूप में हुई है। सभी पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस के छात्र बताए गए हैं। रात को सभी छह साथी रोहतक से हरिद्वार जाने के लिए आई-10 कार से निकले थे। भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी फाइनल ईयर के छात्र थे और डाक्टर थे। मिली जानकारी के मुताबिक, पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस के पांचों छात्र कार से रोहतक से हरिद्वार (उत्तराखंड) जा रहे थे। रोहतक से एमबीबीएस के छात्र आइ-10 कार से हरिद्वार के लिए निकले थे। इस बीच सोनीपत से गुज़रने वाले मेरठ-झज्जर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात तेज़ रफ़्तार कार टकराई पत्थरों की बेरिकेड्स से टकराने के बाद कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों डाक्टरों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो डाक्टरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सभी कार सवार युवक सभी पांचों युवक रोहतक से हरिद्वार के लिए निकले थे। वहीं, पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भिजवाया गया है। जानकारी मिलने पर सोनीपत पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।


 



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account