ब्रेकिंग न्यूज

*पंजाब में गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ*

31-May-2023

चंडीगढ़ (शोर संदेश) । पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को यहां पंजाब राजभवन में समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने किया। शपथ लेने के बाद गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए। उनके बाद राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नव-नियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पहले से ही उत्साह के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त मंत्री इसी उत्साह और जज्बे के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे।



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account