ब्रेकिंग न्यूज

सैन्य झंडा दिवस पर पीएम मोदी ने की नागरिकों से योगदान की अपील, जवानों के साहस और बलिदान को किया नमन

07-Dec-2025
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को सैन्य झंडा दिवस के अवसर पर देश की सशस्त्र सेनाओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सैन्य झंडा दिवस कोष में योगदान की अपील की। यह कोष युद्ध में घायल हुए सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सैन्य झंडा दिवस पर हम उन बहादुर जवानों को नमन करते हैं जो अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में लगे इन जवानों के अनुशासन, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बताया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस अवसर पर सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सलाम किया। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की निस्वार्थ सेवा देश की सुरक्षा का आधार है और राष्ट्र उनका ऋण कभी नहीं चुका सकता। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे उदारतापूर्वक सैन्य झंडा दिवस कोष में योगदान करें, ताकि जवानों और उनके परिवारों को मजबूत सहयोग मिल सके। रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने भी सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को शुभकामनाएं दीं और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को सराहा। इसी प्रकार रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी नागरिकों से कोष में सहयोग करने का आग्रह किया।
सैन्य झंडा दिवस हर वर्ष 7 दिसंबर को 1949 से मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना, सैनिकों के बलिदान को याद करना और जवानों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए धन एकत्र करना है। इस दिन लोग झंडे खरीदकर और दान देकर सशस्त्र बलों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं।


 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account