बालोद (शोर सन्देश)। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें। धान उपार्जन कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो। कलेक्टर जनमेजय महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपार्जित धान केप कव्हर से ढंका हुआ हो। आकस्मिक वर्षा आदि से नुकसान न हो। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि उपार्जन केन्द्रों में कोचियों, बिचैलियों से धान न आए। उन्होंने जिले में अब तक धान उपार्जन, बारदाना की उपलब्धता और परिवहन आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हाथियों के विचरण से हुए फसल आदि नुकसान का आंकलन और प्रभावितों को मुआवजा राशि भुगतान की जानकारी ली। कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और शेष प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की और शेष प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारीलोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा ऋषिकेश तिवारी, एस.डी.एम. गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. गुरूर अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सिल्ली थामस, प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।