ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

22-Dec-2023
रायपुर.(शोर सन्देश)।  छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सरगुजा संभाग में शीतलहर चल रही है। पिछले 24 घंटे में 12 जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम 6.7 डिग्री नारायणपुर और सरगुजा में 6.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा के मुताबिक, नमी युक्त हवाओं के आने से अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश 23 दिसंबर को कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
इन शहरों में औसत से कम रहा दिन और रात का तापमान- प्रदेश में उत्तर से आ रही हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को रायपुर, बिलासपुर, पेंड्रा और जगदलपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से कम रहा।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account