दिल्ली (शोर सन्देश)। कानपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गोलिया बरसा दी है। घटना में डीएसपी समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए है। वही सात पुलिस कर्मी घायल भी हुए है। इस घटना के बाद सनसनी फ़ैल गई है। दबिश के दौरान बदमाशों ने पुलिस को घेरकर फायरिंग कर दी. इसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए. विकास दुबे वही अपराधी है, जिसने राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री का दर्जा पाए संतोष शुक्ला की थाने में घुसकर हत्या की थी. वारदात पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह से बात की है। आठ पुलिसकर्मी शहीद बताया जा रहा है कि बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्र, शिवराजपुर के एसओ महेश यादव, दो सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाही शहीद हो गए. इसके अलावा सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है. पुलिस हत्या के प्रयास के केस में शातिर विकास दुबे को अरेस्ट करने गई थी। विकास के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं।