ब्रेकिंग न्यूज

भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास पहली बार महिला विश्व कप का ताज भारत के सिर पर

03-Nov-2025
मुंबई (शोर संदेश)। भारत ने महिला विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया। दो बार फेल होने के बाद आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट के 52 साल के इतिहास अपना पहला विश्व कप जीता।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, शेफाली ने दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं। महत्वपूर्ण मैच में शेफाली शतक लगाने से चूक गईं। उन्होंने 87 रन की पारी खेली।

जेमिमा रोड्रिग्स (24) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वह 58 रन बनाकर रन आउट हुईं। ऋचा घोष ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की। ऋचा ने 24 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की तेज पारी खेली। खाका के नाम तीन विकेट रही।लौरा वोल्वार्ड्ट ने फाइनल में रन चेज करते हुए शानदार शतक जड़ा। यह शतक 96 गेंद पर आया। वह पहली महिला कप्तान बनीं जिन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक जड़ा। इससे पहले लौरा ने सेमीफाइनल में शतक जड़ा था। यह लौरा के वनडे करियर का 11वां शतक रहा। वह वनडे में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले पांचवीं महिला खिलाड़ी बनीं।दीप्ति ने लौरा को 101 के स्कोर अमनजोत हाथों कैच वापस पैवेलियन भेजकर भारत के जीत की कील ठोंक दी।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account