ब्रेकिंग न्यूज

महानायक अमिताभ के हालत में सुधार, जानें कितने दिन और अस्पताल में रहना होगा*

14-Jul-2020

मुंबई (शोर सन्देश) महानायक अमिताभ बच्चन की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में हैं। इस बीच उनकी हेल्थ को लेकर खबर आई है। कहा जा रहा है कि डॉक्टर्स ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को कम से कम 7 दिन हॉस्पिटल में रहने की सलाह दी है. बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ट्विटर के जरिए ऐलान किया था कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों का नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, `दोनों की हेल्थ स्टेबल है, दोनों कि हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. दवाओं का तेजी से असर हो रहा है। हालांकि, उन्हें इलाज के लिए कम से कम 7 दिन हॉस्पिटल में रहना होगा।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account