रायपुर (शोर सन्देश)। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाये छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शिशु संरक्षण माह आज 22 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्यसंवर्धन गतिविधियों का सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढीकरण किया जायेगा। अभियान का वर्युवल उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री टी के सिंहदेव द्वारा औपचारिक रूप से आज किया गया । 22 जनवरी से प्रारंभ होने वाले अभियान की तिथियों मंगलवार व शुक्रवार के अनुरूप शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों हेतु निर्धारित की गई है जिसके अनुसार 22 जनवरी ,मंगलवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस होने के करण 27 जनवरी को सत्र आयोजित होगा।
इसी प्रकार 29 जनवरी ,02 फरवरी,05 फरवरी, 09 फरवरी, 12 फरवरी, 16 फरवरी, 19 फरवरी , 23 फरवरी एवं 26 फरवरी को सत्र आयोजित किया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों की पहचान हेतु प्रत्येक सत्र स्थल में वजन मशीन के माध्यम से हितग्राहियों का वजनकिया जाता है, मानक वजन से बच्चे का वजन कम होने की स्थिति में ऐसे बच्चों को सुपोषित करने की कार्यवाही की जाती है। अति गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कर सुपोषित करने की कार्यवाही किया जायेगा, जिसके लिये जिले में कुल 02 पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला अस्पताल रायपुर तथा विकासखण्ड तिल्दा में संचालित है।
जिले में विटामिन-ए पीने वाले हितग्राहियों की अनुमानित 2 लाख 67 हज़ार 335 है तथा आई.एफ.ए. सिरफ पीने वाले हितग्राहियों की अनुमानित संख्या 2 लाख 91 हज़ार 530 निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य प्राप्ति के लिये अभियान के दौरान जिले में कुल 2306 सत्र आयोजित किया जायेगा।