ब्रेकिंग न्यूज

*गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी : बकाया राशि में 10 करोड़ का भुगतान जारी...*

29-Aug-2022

कवर्धा (शोर संदेश)। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली कबीरधाम जिले के पंडरिया में संचालित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने त्यौहारी सीजन में अपने शेयर धारक गन्ना उत्पाद किसानों को बड़ी सौगात दी है। सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन ने अपने शेयर धारक किसानो को बकाया राशि में 10 करोड़ 4 लाख रुपए का भुगतान जारी कर दिया है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया प्रबंध संचालक श्री सतीश पटले ने बताया कि सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा शेयर धारी किसानों से दिनाँक 17 नवंबर 2021 से 12 अप्रैल 2022 तक 7200 किसानों से 2.95 लाख मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई थी। खरीदी की गई गन्ने का कुल मूल्य एफआरपी पर 81 करोड़ का हुआ था, जिसका भुगतान किसानों को किया जाना था। उक्त ज़ारी करने योग्य भुगतान में से 10.4 करोड़ ज़ारी किया गया। इस प्रकार 66 करोड़ राशि जो की 4 मार्च 2022 तक का होता हैं, ज़ारी कर दिया गया हैं। शेष राशि जो कुल का 19% (15करोड़) हैं  जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। इस प्रकार अब तक 81% राशि का भुगतान ज़ारी हो गया है। पूर्व वर्षों में भी भुगतान पूर्ण करने में सितंबर, अक्टूबर तक का समय लग जाता था। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में राज्य शासन द्वारा सचांलित छत्तीसगढ़ के दो सहकारी शक्कर कारखाना लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा ने देश के सभी सहकारी शक्कर कारखाना को पीछे छोड़ते हुए रिकवरी दर के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचा है। यह दोनो सहकारी शक्कर कारखाना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account