ब्रेकिंग न्यूज

*आम बजट में प्राकृतिक खेती और गोबरधन पर फोकस, सरकार से किसानों को और क्या मिला, जानिए*

01-Feb-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। आम बजट 2023 में वित्तं मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को किसानों के लिए कई घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने कहा कि अगले तीन साल में देश के 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए जाएंगे। देश में 10 हजार बायो इनपुट रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। माइक्रो फर्टिलाइजर की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। रासायनिक खाद के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पीएम-प्रणाम योजना की शुरुआत होगी। गोबर धन स्कीम के तहत 10,000 करोड़ खर्च किये जायेंगे। किसानों को सरकार अब आगे ज्यागदा कर्ज देगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए कर्ज के लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। पशुपालन, मछलीपालन के क्षेत्र में कर्ज देने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। मछली पालन के लिए सब-स्कीम के तहत 6,000 करोड़ की राशि का आंबटन हुआ है। बागवानी उत्पादन बढ़ाने के लिए 2,200 करोड़ की राशि का आंबटन किया गया है। सहकार से समृद्धि, किसानों के लिए ये प्रोग्राम चलाया जाएगा। इसके जरिए 63000 एग्री सोसायटी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। किसान सम्मान निधि में नहीं हुई बढ़ोतरी वहीं बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मा न निधि की राशि में बढ़ोतरी और एमएसपी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई हैं।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account