ब्रेकिंग न्यूज

संभागायुक्त पहुंचे धान खरीदी केन्द्र, रखरखाव और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

13-Dec-2024

रायपुर ( शोर संदेश )। संभागायुक्त महादेव कावरे ने जिले के तरपोंगी धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर धान के रखरखाव और केन्द्र में अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कावरे ने कहा कि धान केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही केन्द्र में शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश अनुसार धान की खरीदी की जाए। है। कावरे ने सीसीटीवी फुटेज भी देखा जिसमें विगत तीन सप्ताह का बैकअप था। उन्होंने मॉइस्चर मीटर से धान की नमी का परीक्षण किया साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से ही धान की तौलाई की जाए। उन्होंने किसानों भुगतान की जानकारी भी ली। सहित सभी व्यवस्था से संतुष्ट बताया। संभागायुक्त कावरे ने डैनेज़ और केप कवर रखने निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले के 139 उपार्जन केन्दों में अब तक 2 लाख 69 हजार 708 टन धान खरीदी की गई है। अब तक 620 करोड़ 61 लाख की धान खरीदी हुई है



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account