ब्रेकिंग न्यूज

*मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान*

08-Mar-2023

भोपाल (शोर संदेश)। मध्यप्रदेश में सोमवार की रात को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसलों के हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने की बात कही है, वहीं कांग्रेस की ओर से भी किसानों को राहत के साथ समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की है। राज्य की राजधानी भोपाल के अलावा मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर आदि जिलों में सोमवार की रात को तेज हवा चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, इससे फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी चना और गेहूं की फसलें प्रभावित हुई हैं, वहीं आगामी दिनों में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है, किसान भाई-बहन चिंता न करें, मामा शिवराज उनके साथ हैं शीघ्र ही ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।  



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account