ब्रेकिंग न्यूज

सोलो सिंगिंग में छाया, ग्रुप में रेणुका की टीम पहले स्थान पर

22-Dec-2023
रायपुर.(शोर सन्देश)।  डिग्री गल्र्स में एनुअल फंक्शन वीक के तहत रोजाना अलग-अलग इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को आयोजित एक्टिविटी में गिफ्ट पैकिंग, सोलो और ग्रुप सिंगिंग, हेयर स्टाइल कॉम्पिटिशन आयोजित किए गए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने अपने आर्ट और टैलेंट को प्रजेंट करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया।
सोलो सिंगिंग में छाया कुशवाहा फस्र्ट और प्रियांशी शुक्ला सेकंड स्थान पर रही। इसी तरह सुगम संगीत में प्रियांशी शुक्ला फस्र्ट, कमलेश्वरी वर्मा सेकंड रहे। समूह गायन में रेणुका तांडी ग्रुप और अनिता सिदार ग्रुप दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ कल्चरल व लिटररी एक्टिविटी जरूरी है। इसलिए ऐसे आयोजनों में शामिल होना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीषा मिश्रा, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. रागिनी पांडेय, डॉ. स्वप्निल कर्महे सहित अन्य शामिल रहे।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account