ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ शासन लाॅकडाउन के विपदा के समय किसानों को आर्थिक संबल दे रही

24-May-2020

00 किसान ने लाॅकडाउन विपदा के समय मदद मिलने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
00
किसान ने की ,अंतरित राशि से प्रति क्विंटल 50 रुपए का सहयोग राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा
रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाॅकडाउन के विपदा के समय किसानों को आर्थिक संबल दे रही है। धरसींवा विकासखंड के ग्राम मंगसा के किसान अजय वर्मा को इस योजना के तहत 21 मई को उनके बैंक खाते में 48 हजार 909 रुपए की राशि सीधे प्राप्त हुई
है। वर्ष 2019-20 में सिलयारी धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने अपना धान सहकारी समिति के माध्यम से बेचा था। न्यूनतम समर्थन मूल्य की यह अंतरण राशि प्राप्त हुई है।
किसान अजय वर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि लाॅकडाउन के इस विपदा वाले घड़ी में राज्य शासन ने कठिन समय पर किसानों को पैसे दिए हैं। उन्होंने बताया कि 272 क्विंटल धान बेचा है। उन्होंने कहा कि इस बेचे गए धान की अंतरित राशि का 50 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से वे मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करेंगे उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक वे इस कोष में 16 हज़ार रुपए से अधिक की राशि दान कर चुके है। उनका मानना है कि सरकार द्वारा अभी दी जा रही इस अंतरित राशि से किसानों को खेती - बाड़ी का काम शुरू करने में आसानी होगी। किसानों को खेती बाड़ी के लिए खाद-बीज की आवश्यकता होती है ऐसे समय में पैसे आने से अपने खेतों के लिए हाईब्रीड बीज एवं खाद खरीद सकेंग। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं को समझा और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् लाॅकडाउन के कठिन दौर से में उनको आर्थिक मदद दी।  



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account