ब्रेकिंग न्यूज

सिरपुर को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की कवायद तेज

20-Jan-2026
महासमुंद (शोर संदेश) । प्राचीन ऐतिहासिक स्थल सिरपुर को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के प्रयास फिर से तेज हो गए हैं। आगामी दिनों में एक टीम दिल्ली जाकर प्रेजेंटेशन देगी, जबकि सिरपुर महोत्सव के दौरान निरीक्षण के लिए टीम आने की भी संभावना है।
पिछले वर्ष 2025 में भी सिरपुर को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की कोशिश हुई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य पर्यटन विभाग ने यूनेस्को टैग के लिए आवश्यक अंतरराष्ट्रीय मानकों, सुरक्षा और प्रस्तुति का निरीक्षण पूरा कर लिया है। रिपोर्ट केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को भेज दी गई है, जिससे प्रस्ताव और मजबूत हो सके। सिरपुर अब तक विश्व धरोहर की मान्यता नहीं पा सका है। यह स्थल महानदी के तट पर स्थित है और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में सिरपुर का दौरा किया और इसे विश्व धरोहर में शामिल करने के प्रयास जारी रखने की बात कही। सिरपुर को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के प्रयास 2014 से लगातार जारी हैं। पहले नॉमिनेशन किया गया था, लेकिन मानक पूरे न होने के कारण इसे सूची में शामिल नहीं किया जा सका। 2024-25 में भी प्रयास किए गए, लेकिन वह भी सफल नहीं हुआ। सिरपुर के विश्व धरोहर में शामिल होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account