ब्रेकिंग न्यूज

भाजपा करेगी साढ़े तीन लाख मास्क का वितरण

04-May-2020

 अंबिकापु (CHHATISHGARH) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा के आह्वान पर नगर पालिक निगम अंबिकापुर के पार्षद दल ने अंबिकापुर नगरीय क्षेत्र में एक लाख मास्क वितरीत किए जाने की योजना की औपचारिक शुरूआत की।

संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, नगर पालिक निगम अंबिकापुर नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज वरिष्ठ नेता ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में करने के बाद नेहरू वार्ड में घरों में जाकर मास्क का वितरण भी किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी कोविड 19 से उत्पन्न गंभीर परिस्थतियों को देखते हुये आगामी लम्बे समय तक मास्क की उपयोगिता बढ़ गई है। अत: इसकी आवश्यकता को देखते हुए इसकी पूर्ति हेतु भाजपा सरगुजा अम्बिकापुर नगरीय क्षेत्र में 1 लाख मास्क सहित संगठन के सभी 12 मंडलों में तीन लाख पचास हजार हस्त निर्मित धोकर पुन: उपयोग करने योग्य मास्क का वितरण पार्टी के मंडल कमेटी, शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति के माध्यम से व्यापक रूप से किया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु भाजपा के सभी पदाधिकारी मोर्चों के कार्यकर्ता हस्त निर्मित मास्क के निर्माण में निरंतर लगे हुए हैं साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे सूती कपड़े का मास्क का उपयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा, वरिष्ठ नेता करताराम गुप्ता परमवीर सिंह बाबरा, अजय प्रताप सिंह, संतोष दास, मनोज गुप्ता, मधुसुदन शुक्ला, विशाल गोस्वामी,रमेश जायसवाल, हरमिंदर सिंह टिन्नी, श्रीमती मंजुषा भगत, आलोक दुबे, मनीष सिंह, सिकंदर जायसवाल, सुनीता सोनी, सुषमा गुप्ता, भारती सोनवानी, अशोक सोनवानी, प्रेमानंद तिग्गा, विश्वविजय सिंह तोमर, सुशांत घोष, चंद्रशेखर तिवारी, आकाश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, विकास पाण्डेय, दिपक सिंह तोमर, गौतम विश्वकर्मा, रोचक गुप्ता, शानु कश्यप, सिंधु सोनी, वेदांत तिवारी, रूपेश दुबे, अंशुल श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, अजय सिंह, सर्वेश तिवारी, अनिष सिंह, शरद सिन्हा, सालेम टोप्पो, नितिन गुप्ता, आकाश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account