ब्रेकिंग न्यूज

बड़ा खुलासा : दिल्ली दंगों से जुड़े हैं हाथरस केस में गिरफ्तार सीएफआई सदस्यों के तार*

15-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) हाथरस कांड से जुड़े कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (CFI) के आरोपियों के तार फरवरी माह में हुए दिल्ली दंगों से जुड़े होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार किए गए सीएफआई के सदस्य मसूद और अन्य ने पूछताछ के दौरान दिल्ली दंगों से जुड़े होने की बात कही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन लोगों ने हाथरस में दिल्ली दंगों की तरह ही बड़े स्तर पर हिंसा करने की साजिश रच रहे थे।

ये बात भी सामने आई है कि ये लोग लगातार पीएफआई के सदस्यों के संपर्क में थे। इनकी बात लगातार पीएफआई के उन पदाधिकारियों से हो रही थी जिन्होंने दिल्ली दंगों की साजिश रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और गिरफ्तार भी हुए। हालांकि कुछ दिन बाद वो जमानत पर बाहर गए। इसके बाद इन लोगों ने हाथरस में भी दिल्ली दंगों की तरह ही हिंसा कराने की पूरी कोशिश की।
00 पीएफआई के सचिव से होगी पूछताछ
सूत्रों की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय और उत्तर प्रदेश पुलिस अब पीएफआई के सचिव मोहम्मद इलियास से हाथरस कांड को लेकर पूछताछ कर सकती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली दंगों में पुलिस की जांच में पीएफआई द्वारा दंगों के लिए फंडिंग करने की बात सामने आई है।
00 इनकी हुई थी गिरफ्तारी
इतना ही नहीं कई बड़े नेताओं के तार भी पीएफआई के साथ जोड़े गए हैं। दिल्ली दंगों की साचिश रचने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पीएफआइ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद परवेज अहमद, सचिव मोहम्मद इलियास त्रिलोकपुरी के एरिया कमांडर मोहम्मद दानिश अली को गिरफ्तार भी किया था।
00 दिल्ली दंगों में मारे गए थे 50 से ज्यादा लोग

इसके अलावा कई अन्य छात्र संगंठनों से जुड़े युवाओं को भी पुलिस ने यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया था। साजिश रचने के मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं 15 को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन फरवरी माह में उग्र हो गए। राजधानी दिल्ली में 24 फरवरी के बाद स्थिति खराब हुई और दंगे भड़के। करीब दो दिन तक चले दंगों में 50 से ज्यादा लोग मारे गए। करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई। कई लोग बेघर हो गए और 200 से ज्यादा लोग इन दंगों में घायल हुए। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account