भिलाई (छत्तीसगढ़ )। भिलाई में कोरानेा के मरीजों का मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अभी गत दो दिन पूर्व ही यहां 8 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले थे। इसी दरम्यिान मंगलवार को फिर एक कोराना की महिला मरीज मिल गई। जिले के सीएमएचओ गंभीर सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह महिला भिलाई के फरीदनगर की निवासी है जिसकी उम्र 26 वर्षीय है। यह महिला हाल ही में शादी कर 15 दिन तक महाराष्ट्र घूमकर सोमवार को नागपुर से लौटी थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे कल ही आनंद मंगलम के आईसोलेशन वार्ड में रखा था और उसका सेम्पल लेकर जांच के लिए एम्स भेजा था जिसकी आज रिपोर्ट कोराना से पॉजेटिव आई है। भिलाई में मिले अबतक सभी कोरोना के पॉजेटिव मरीज दूसरे प्रदेश से ही आये हुए हैं।
ज्ञातव्य हो कि सोमवार को भी जो 8 कोरोना के पॉजेटिव मरीज मिले है, वह सभी मजदूर और ड्रायवर है, ये लोग महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और पं. बंगाल से आये हुए थे और आज जो महिला मरीज मिली है वह भी महाराष्ट्र से ही कल आई थी। वर्तमान में, छत्तीसगढ़ में कुल कोरोना के सक्रिय मामले 23 हैं।