ब्रेकिंग न्यूज

*ऑडी इंडिया ने रायपुर शुरू कि नई 3एस सर्विस...*

27-Apr-2023

रायपुर (शोर संदेश)। जर्मनी की लक्‍जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने गुरुवार को रायपुर में एक नई 3एस सर्विस का उद्घाटन किया है। रिंग रोड नंबर 1, सरोना में स्थित यह नई अत्‍याधुनिक सुविधा नई कारों की बिक्री, एक वर्कशॉप सुविधा और ऑडी अप्रूव्‍ड: प्‍लस को एक छत के नीचे लेकर आई है। उद्घाटन में बात करते हुए, ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्‍लन ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ में लक्‍जरी और प्री-ओन्‍ड कारों के लिये बड़ी संभावना है। हम रायपुर में नई 3एस सुविधा का उद्घाटन कर खुश हैं, जोकि इस क्षेत्र और आस-पास के इलाकों को सेवा देगी। ऑडी इंडिया तरक्‍की के रास्‍ते पर है और हम बाजार की मांग के अनुसार विस्‍तार करते रहेंगे। 30000 वर्गफीट और चार फ्लोर्स में फैली इस नई 3एस सुविधा के पास दस कारों का डिस्‍प्‍ले और फाइव-बे वर्कशॉप है। नई 3एस सुविधा एक ई-ट्रॉन डीलरशिप भी है, जहाँ 22 केडब्‍ल्‍यू का एक इलेक्ट्रिक कार चार्जर है। यहाँ ऑडी अप्रूव्‍ड: प्‍लस कारों का डिस्‍प्‍ले भी होगा। ऑडी अप्रूव्‍ड: प्‍लस में दिखाया और बेचा जाने वाला हर प्री-ओन्‍ड वाहन 300 से ज्‍यादा मल्‍टी-पॉइंट परीक्षणों, पूरे मल्‍टी-लेवल गुणवत्‍ता परीक्षणों और एक फुल ऑन-रोड टेस्‍ट के साथ मेकैनिकल, बॉडीवर्क, इंटीरियर और इलेक्ट्रिकल जाँचों से गुजरता है, ताकि कार खरीदते समय ग्राहक मानसिक रूप से संतुष्‍ट रहे। ऑडी अप्रूव्‍ड: प्‍लस प्रोग्राम के तहत ऑडी इंडिया खरीदी से पहले 24x7 रोडसाइड असिस्‍टेन्‍स और व्‍हीकल की पूरी हिस्‍ट्री की पेशकश करती है। इसके अलावा, इस प्रोग्राम के माध्‍यम से ग्राहक फाइनेंसिंग और बीमा के फायदे आसानी से प्राप्‍त कर सकते हैं। ऑडी इंडिया ने हाल ही में 2023 की पहली तिमाही के लिये अपने खुदरा आंकड़े घोषित किये हैं। चार गोलों वाले इस ब्राण्‍ड ने जनवरी से लेकर मार्च तक की अवधि में 1950 यूनिट्स बेची हैं और पिछली तिमाही की तुलना में 126% की वृद्धि दर्ज की है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account