ब्रेकिंग न्यूज

एम्स विशेषज्ञों का दावा : कोरोना वायरस से सिर्फ फेफड़े ही नहीं सभी अंगों को है ख़तरा*

27-Aug-2020

नई दिल्ली/रायपुर (शोर सन्देश) देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेज़ी से पैर पसार रहा है। रोजाना इस वायरस से होने वाली मौतों और संक्रमितों के आंकड़े में इजाफा हो रहा है। इस बीच दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञों ने डराने वाला खुलासा किया है। एम्स के विशेषज्ञों ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 सिर्फ फेफड़े को बल्कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के सभी अंगों को प्रभावित कर सकता है। साथ ही प्रारंभिक लक्षण छाती की शिकायत से बिल्कुल हटकर हो सकते हैं।

विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि अन्य अंगों को शामिल करने के लिए, बस सांस के लक्षणों के आधार पर हल्के, मध्यम और गंभीर श्रेणियों में मामलों के वर्गीकरण पर फिर से विचार करने की जरूरत है।
एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया, स्नायु विभाग के प्रमुख डॉक्टर एम वी पद्मा श्रीवास्तव, हृदय चिकित्सा विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अंबुज राय, मेडिसीन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल समेत संस्थान के विशेषज्ञों ने नीति आयोग के साथ मिलकर आयोजित अपने साप्ताहिकनेशनल क्लीनिकल ग्राउंड राउंड्समें कोविड-19 का फेफड़े पर होने वाले संभावित जटिलताओं पर चर्चा की।
रणदीप गुलेरिया ने कहा क्योंकि हमने कोविड-19 के बारे में ज्यादा से ज्यादा जाना है तो ऐसे में हमने अहसास किया है कि यह फेफड़े पर भी अपना प्रभाव दिखाता है। यह मूल तथ्य है कि यह वायरस एसीई 2 रिसेप्टर से कोशिका में प्रवेश करता है इसलिए सांस की नली और फेफड़े में वह बड़ी मात्रा में होता है लेकिन वह अन्य अंगों में भी मौजूद होता है और इस तरह अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं।

रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमने कई ऐसे मरीज देखे हैं, जिसमें फेफड़े की कम बल्कि अन्य अंगों की अधिक परेशानी रही। विशेषज्ञों ने कई ऐसे उदारहण दिए जहां मरीज को बिना लक्षण वाला या हल्के कोविड वाला बताया गया लेकिन उनमें फेफड़े के बजाय अन्य जानलेवा परेशानियां थीं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account