जशपुरनगर (शोर सन्देश)। कलेक्टर कावरे ने आज फरसाबहार विकासखंड के गंझियाडीह धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सोसायटी प्रबंधकों से धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में बारदाने सही समय पर जमा नहीं करने और धान खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण खाद्य निरीक्षक, फड़ प्रभारी, मैनेजर, आपरेटर सहित सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं चलेगी। अन्यथा होगी कार्रवाई। कलेक्टर ने सोसायटी प्रबंधक को हिदायत देते हुए कहा कि टोकन धान खरीदी की क्षमता के अनुसार ही कांटे, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या न होने पाए और पुराने बारदाने को समूहों के माध्यम से सिलाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने फरवरी का भी राशन उचित मूल्य दुकान के माध्यम से वितरण करवाने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर फरसाबहार एसडीएम चेतन साहू, खाद्य अधिकारी जी.एस. कंवर उपस्थित थे।