ब्रेकिंग न्यूज

मंदिर में काम करने वाली महिला ने बेटों के साथ मिलकर की चोरी

24-Dec-2024

रायपुर  ( शोर संदेश ) । प्रार्थी रासू जैन ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह लाभांडी रोमेनेस्क्यू विला A-4 तेलीबांधा रायपुर में रहता है तथा ठेकेदारी का कार्य करता है एवं दिगम्बर जैन मंदिर लाभाण्डी का सदस्य है। 22.12.2024 के सुबह करीबन 5 बजे विनोद जैन मंदिर के अन्य सदस्य ने फोन कर बताया कि दिगम्बर जैन मंदिर में रखे सोने चांदी जेवरात एवं अन्य सामान का चोरी हो गया है, सूचना पर प्रार्थी अपने अन्य साथियों के साथ दिगम्बर जैन मंदिर लाभांडी जाकर देखा तो पाया कि मंदिर में लगे मुख्य द्वार तथा अंदर गर्भगृह का ताला टूटा हुआ था तथा सी.सी.टी.वी. कैमरा का तार भी काटा हुआ था, मंदिर के गर्भगृह में रखे आलमारी खुला था एवं उसमे रखे चांदी का कलश, स्वर्ण कलश एवं अन्य चांदी का सामान नही था एवं भगवान की वेदी में रखे चांदी की छत्र, पंचमेरू एवं अन्य चांदी का सामान भी नही था। कोई अज्ञात चोरी मंदिर के मुख्य द्वारा के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर मंदिर अंदर एवं गर्भगृह में प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था।

जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 842/24 धारा 331(4), 305(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार(भा.पु.से.), प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को अज्ञात आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी किया जाना प्रारंभ किया गया।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account